सुंदरता और फिटनेस के रहस्य

सुंदरता और फिटनेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अगर शरीर फिट है तो आप सुंदर लगते हैं। आइए देखें हम कैसे सुंदर और फिट रह सकते हैं।


सुंदर और फिट रहने के लिए अपने आहार पर विशेष ध्यान  देना होता है। अच्छे आहार का अर्थ यह नहीं कि जो पसंद है, वह खाना या तीन समय पेट भरकर खाना। यदि आप शाकाहारी हैं तो खाने में दाल, दही, हरी सब्जी और सलाद नियमित लें और हरी सब्जियों का सूप भी खाने से एक घंटा पहले लें।


यदि आप मांसाहारी हैं तो चिकन सप्ताह में दो-तीन बार लें और उसके साथ ढेर सारा सलाद लें ताकि शरीर को कुछ रेशा भी मिल सके। लाल मीट न लें। चिकन और फिश कम मसालों वाला खाएं। खूब फू्रट और ताजे फलों का रस लें। शरीर को फिट रखने के लिए सही मात्रा में सही भोजन लें। भोजन में जंक फूड को बहुत कम स्थान दें। सॉफ्ट डिं्रंक्स, बर्गर, पिज्जा को अपना मुख्य भोजन न बनायें। कभी-कभी स्नैक्स के रूप में लें तो ये ठीक हैं।


शरीर की फिटनेस के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। तभी शरीर शेप में रह सकता है और अतिरिक्त फैट्स साथ-साथ प्रयोग हो सकते हैं। सप्ताह में कम से कम 5 दिन आधा घंटा जागिंग, योग, तैराकी व नृत्य अवश्य करें। छोटे-छोटे कामों के लिए अपने फिटनेस शेडूयूल को तोड़ना नहीं चाहिए। आधे घंटे का व्यायाम उन लोगों के लिए  नियमित जरूरी है जो स्वयं को मेनटेन और फिट रखना चाहते हों। मोटे लोगों को फिट रहने के लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार अधिक समय के लिए कुछ सख्त व्यायाम करने चाहिएं ताकि उनकी अतिरिक्त चर्बी जल्दी पिघल सके।


जैसा आप सोचते हैं, वही भाव चेहरे पर रहते हैं, इसलिए अपनी सोच सकारात्मक रखें ताकि आप चेहरे से चुस्त लगें और आपका मन प्रफुल्ल होकर सब कामों में लगे। सकारात्मक सोच मनुष्य को सुंदर और आत्मविश्वासी बनाती है।


पर्याप्त नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। हर इंसान के लिए 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है। सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य के साथ सुंदरता पर भी प्रभाव डालता है। जल्दी उठकर कुछ समय ताजी हवा में रहिए और लंबी लंबी सांसें लीजिए। यह हमारी त्वचा और फेफड़ों के लिए लाभप्रद है।


इंसान के जीवन में खुशियां तभी होती हैं जब उसका परिवार और उसके मित्रा अच्छे और प्रसन्नचित्त हों। यही खुशियां और अच्छा वातावरण आपकी सेहत और सुंदरता पर प्रभाव डालते  हैं। इसलिए स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छे मित्रों का साथ होना जरूरी है।