माह -अप्रैल 2024 के पर्व- त्यौहार

5 अप्रैल 2024, शुक्रवार- चैत्र कृष्ण एकादशी- पापमोचनी एकादशी व्रत, साहू समाज का कर्माबाई जयंती, बाबू जगजीवन राम जयंती, राष्ट्रीय समुद्री दिवस, राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस, समता दिवस।  

6 अप्रैल 2024, शनिवार -चैत्र कृष्ण द्वादशी व त्रयोदशी- शनि प्रदोष त्रयोदशी व्रत, काशी में महावारुणी पर्व, विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस ।

7 अप्रैल 2024, रविवार- चैत्र कृष्ण चतुर्दशी- मास शिवरात्रि, हरियाणा में मेला पिहोवा, विश्व स्वास्थ्य दिवस।

8 अप्रैल 2024-सोमवार- चैत्र कृष्ण अमावस्या- स्नान- दान- श्राद्ध की सोमवती अमावस्या, चांद्र संवत 2080 समाप्त, क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय पुण्यतिथि।

9 अप्रैल 2024, मंगलवार- चैत्र शुक्ल प्रथमा-वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081 प्रारंभ, चैत्र नवरात्र प्रारंभ, घट स्थापना, गुड़ी पड़वा, राहुल सांकृत्यायन जन्म दिवस, सी आर पी एफ शौर्य दिवस।  

10 अप्रैल 2024, बुधवार- चैत्र शुक्ल द्वितीया- चन्द्र वदर्शन, झूलेलाल जयंती, चैती चंद, मोरारजी देशाई स्मृति दिवस, विश्व होम्योपैथी दिवस।

11 अप्रैल 2024, बृहस्पतिवार- चैत्र शुक्ल तृतीया-गणगौर तृतीया, गौरी तृतीया, मत्स्य जयंती, झारखण्ड, बिहार में सरहुल, राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस, राष्ट्रीय पालतू दिवस  

12 अप्रैल 2024, शूकवार- चैत्र शुक्ल चतुर्थी- वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, रोहिणी व्रत, विश्व विमानन और अंतर्राष्ट्रीय यात्री दिवस।    

13 अप्रैल 2024, शनिवार- चैत्र शुक्ल पंचमी-अश्विनी मेष संक्रांति के रवि रा. 23/ 17 पर, बैसाखी पर्व, जालियांवाला बाग़ स्मृति दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस, सियाचिन दिवस।  

14 अप्रैल 2024, रविवार- चैत्र शुक्ल षष्ठी- ब्रज में यमुना जयंती, अंबेडकर जयंती, सूर्य षष्ठी, चैती छठ, स्कन्द षष्ठी, बंगाल में पहला बैशाख, राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस, विश्व वैमानिकी व ब्राह्मणिकी दिवस।    

15 अप्रैल 2024, सोमवार- चैत्र शुक्ल सप्तमी- कालरात्रि, महानिशा पूजा, जनियों का ओली प्रारंभ, विश्व कला दिवस।  

16 अप्रैल 2024, मंगलवार- चैत्र शुक्ल अष्टमी- दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, महातारा जयंती, जम्मू- कश्मीर में  मेला बहुफोर्ट, विश्व आवाज दिवस।  

17 अप्रैल 2024, बुधवार- चैत्र शुक्ल नवमी- श्रीराम नवमी, राम जन्मोत्सव, स्वामी नारायण जयंती, विश्व हीमोफीलिया दिवस, सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस, तात्या टोपे स्मृति दिवस।  

18 अप्रैल 2024, बृहस्पतिवार- चैत्र शुक्ल दशमी- विश्व धरोहर दिवस।

19 अप्रैल 2024, शुक्रवार- चैत्र शुक्ल एकादशी- कामदा एकादशी व्रत, विश्व लीवर दिवस।  

20 अप्रैल 2024, शनिवार- चैत्र शुक्ल द्वादशी- मदन द्वादशी।  

21 अप्रैल 2024, रविवार- चैत्र शुक्ल त्रयोदशी- प्रदोष त्रयोदशी व्रत, अनंग त्रयोदशी, महावीर स्वामी जयंती, भारतीय सिविल सेना दिवस, लोक सेवा दिवस, विश्व क्रिएटिविटी एण्ड रिनोवेशन दिवस।  

22 अप्रैल 2024, सोमवार- चैत्र शुक्ल चतुर्दशी -नृसिंह दमनोत्सव दिवस, विश्व पृथ्वी दिवस।  

23 अप्रैल 2024, मंगलवार -चैत्र पूर्णिमा- स्नान- दान-व्रत की पूर्णिमा, हनुमान जयंती, चौरमहलजयंती, जैनियों का ओली पर्व समाप्त, बाबू कुँवर सिंह जयंती, विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस।    

24 अप्रैल 2024, बुधवार- बैशाख कृष्ण प्रथमा -कच्छप अवतार जयंती, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, विश्व प्रयोगशाला जानवर दिवस।  

25 अप्रैल 2024, बृहस्पतिवार- बैशाख कृष्ण द्वितीया -आशा द्वितीया, विश्व मलेरिया दिवस, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस, विश्व पेंगुईन दिवस।

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार – बैशाख कृष्ण तृतीया- विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार दिवस।  

27 अप्रैल 2024, शनिवार- बैशाख कृष्ण चतुर्थी-  संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत ।

28 अप्रैल 2024, रविवार – बैशाख कृष्ण पंचमी -अनुसूया जयंती,कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य विश्व दिवस।  

29 अप्रैल 2024, सोमवार- बैशाख कृष्ण षष्ठी-शुक्रास्त पूर्व में रात 23/14 पर, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।  

30 अप्रैल 2024, मंगलवार- बैशाख कृष्ण सप्तमी- शर्करा सप्तमी, गुरु अर्जुनदेव जयंती, विश्व पशु चिकित्सा दिवस, आयुष्मान भारत दिवस।