स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार जो व्यक्ति बैटा केरोटिन के स्रोतों जैसे गाजर आदि का अधिक सेवन करते हैं, उन्हें इसका सेवन न करने वालों की तुलना में फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना कम पायी गयी है। इस शोध के अनुसार सप्ताह में दो बार एक-एक गाजर का सेवन फेफड़ों के कैंसर की संभावना को 60 प्रतिशत कम करता है। विशेषज्ञों के अनुसार बैटा केरोटीन का सेवन कैंसर की रोकथाम व नियंत्राण में सहायक होता है।