एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने, पिछले कुछ समय में जिस तरह से फिल्मों में शानदार किरदार और काम के जरिए ऑडियंस का दिल जीता है उसके बाद से हिंदी के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके पास तमाम ऑफर आने लगे हैं।
आस्कर विनिंग फिल्म ‘आरआरआर’ के लीड एक्टर राम चरण इन दिनों फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। साथ ही रश्मिका मंदाना भी फिल्म का हिस्सा हैं।
खबरों के अनुसार जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना के बाद अब इस फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की भी एंट्री होने जा रही है। फिल्म में मृणाल को लिए जाने की खबर आने के बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं।
यदि खबरों की माने तो फिल्म में वह एक डांस नंबर में लीड एक्टर राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अगर ऐसा होता है तो फिर ये मृणाल ठाकुर के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म भी होगी।
मृणाल ठाकुर जल्दी ही रमेश तौरानी व्दारा निर्मित डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी लीड किरदार में हैं जबकि मृणाल एक खास किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।