बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं उर्वशी रौतेला उन चुनिँदा भारतीय एक्ट्रेस में शामिल हैं जिन्होंने कम उम्र में ही मेहनत, अनुशासन और टैलेंट के दम पर ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया।
25 जनवरी 1994 को नैनीताल में जन्मी उर्वशी रौतेला को बचपन से ही डांस, एक्टिंग और फैशन में गहरी रुचि थी। महज 15 साल की उम्र में वह ‘विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक’ का हिस्सा बनीं।
‘मिस टीन इंडिया’ (2009) का खिताब जीतने के बाद उर्वशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उर्वशी ने ‘मिस डीवा 2015’ का खिताब जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट किया।
इसके अलावा उर्वशी ने ‘मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया’, ‘इंडियन प्रिंसेस’, ‘मिस क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडिया’, ‘मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड’ जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए।
इस तरह खुद को उन्होंने दुनिया की इकलौती ऐसी लड़की साबित किया, जिसने सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीते। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज है।
उत्तराखंड के छोटी सी जगह से निकलकर इंडस्ट्री में सबसे महंगी परफॉर्मर बनने तक अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर उर्वशी रौतेला की कहानी बेहद दिलचस्प है। वह अपनी सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं।
उर्वशी रौतेला की खूबसूरती और उनका ग्लैमरस अंदाज उन्हैं शौ बिजनेस में ले आया। उन्होंने कुछ टॉप एड के लिए मॉडलिंग करने के बाद हनी सिंह के म्यूजिक वीडिया ’लवडोज़’ किया।
अनिल शर्मा निर्देशित ’सिंह साहब द ग्रेट’ (2013) से उर्वशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। दिव्य खोसला कुमार व्दारा निर्देशित ’सनम रे’ (2016) में उनके ग्लैमर और हॉटनेस को देखकर हर कोई अपने होशो हवास खो बैठा था।
13 साल के करियर अनेक फिल्में कर चुकी उर्वशी इस वक्त तेलुगु फिल्म ‘ब्लेक रोज़’ के अलावा दो हिंदी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल 3’ और ‘कसूर 2’ में बिजी हैं।