वापसी को लेकर सुर्खियों में ऐश्वर्या राय

0
asdwqwq44

एक लंबे समय से सिनेमाई पर्दे से दूर रहीं एक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों हिंदी सिनेमा में अपने कमबैक, को लेकर चर्चा में हैं। इस खबर के सामने आने पर ऐश्वर्या के फैंस बेहद उत्साहित हैं।

हालांकि अब तक ऐश्वर्या राय के नए प्रोजेक्ट पर कोई खास अपडेट सामने नहीं आई है लेकिन इस तरह की खबरें है कि उन्‍होंने फिर एक बार  धूम मचाने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि एक खास स्‍ट्रेटेजी के तहत इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक जानकारी को फिलहाल गुप्त रखा गया है।

इस तरह की खबरे भी आ रही हैं कि ऐश्‍वर्या किसी बड़े ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सामने आने वाली हैं। उनके इस कनसाइनमेंट का एलान भी जल्‍दी ही होने वाला है।

अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं।

53 की हो चुकी ऐश्वर्या आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं जितनी 25 साल पहले थीं। उन्हें निहारना, आज भी हर किसी को अच्छा लगता है। 

1994 में आयोजित ’मिस इंडिया’ प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय उप-विजेता बनी लेकिन उसी साल उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ जीत कर, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का सम्मान हासिल किया।

ऐश्वर्या ‘मिस वर्ल्ड का ताज’ अपने नाम करने वाली दूसरी इंडियन मॉडल थीं। उनके पहले साल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने यह अवॉर्ड जीता था।   

मणिरत्नम की एम.जी.रामचंद्रन, एम.करुणानिधि और जे.जयललिता की निजी जिंदगी से इंस्पायर पॉलिटिकल ड्रामा तमिल फिल्म ‘इरुवर’ (1997)  से ऐश्‍वर्या रॉय ने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

ऐश्वर्या ने बॉबी देओल के मेन लीड वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म ‘और प्यार हो गया’ (1997) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्‍होंने कभी पलट कर नहीं देखा।   

करियर के शुरूआती दौर में ऐश्‍वर्या सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं लेकिन जैसे जैसे उनका कैरियर आगे बढता गया, उन्‍होंने अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपने डांस और एक्टिंग से भी ऑडियंस को प्रभावित किया। सिर्फ हिंदी ही नहीं, ऐश्वर्या ने बतौर एक्‍ट्रेस तमिल, तेलुगु, बंगाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी खासा नाम कमाया ।

फिल्‍म मेकर सुभाष घई की फिल्‍म ‘ताल’ (1999) में ऐश्‍वर्या के काम को खूब पसंद किया गया लेकिन असल मायनों में उन्हें स्टार बनाने वाली फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) थी। इस फिल्‍म में सलमान खान और अजय देवगन जैसे स्‍टार्स के बीच नंदिनी कि किरदार में ऐश्‍वर्या ने कमाल की परफार्मेस से हर किसी का दिल जीत लिया। 

फिल्‍म में ऐश्‍वर्या के शानदार काम के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस केटेगरी में पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढकर एक जबर्दस्‍त किरदार निभाये। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

वह आखिरी बार मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ (2023)  में ‘नंदिनी’ और ऊमई रानी’ के डबल रोल में नजर आई थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *