इंडिगो की अहमदाबाद जा रही उड़ान तकनीकी खामी के बाद दिल्ली लौटी

0

नयी दिल्ली,  अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर को लैंडिंग गियर में खराबी पाए जाने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आया।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 का विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर दोपहर लगभग 12.40 बजे सुरक्षित उतर आया। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग गियर में खराबी आने के बाद विमान को लौटना पड़ा और उड़ान के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया था।

फिलहाल इंडिगो ने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *