नोरा फतेही की ‘मडगांव एक्सप्रेस’

नोरा फतेही ने जिस तरह से रियलिटी शो ’बिग बॉस 9’ (2015-2016) में बतौर प्रतियोगी, 84 दिनों तक खुद को रेस में बनाए रखा, उन्हें जबर्दस्त पापुलेरिटी मिली थी।

’झलक दिखला जा सीजन 9’ (2016) में दर्शक उनकी झलक देखकर ही रोमांचित हो उठे थे। वह ’एमटीवी ट्रोल पोलिस’ (2018) और ’टॉप मॉडल इंडिया’ (2018) ‘इंडियाज बेस्‍ट डांसर’ (2020) और ’झलक दिखला जा सीजन 10’ (2022)  में भी नजर आई थीं।

नोरा फतेही अब तक, हार्डी संधु, रफ्तार और अरिजीत  सिंह के साथ 5-6 म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी हैं। भूषण कुमार के एक म्यूजिक वीडियो में विकी कौशल के साथ उन्होंने ’बड़ा पछताओगे…….गाने पर परफोर्म किया था। उनका वह म्यूजिक वीडियो बड़ी तेजी के साथ पॉपुलर हुआ था।

फिल्‍मों में काम पाने के लिए नोरा, लगातार तीन साल तक  फिल्मों के लिए ऑडिशन देती रहीं, तब कहीं जाकर उन्हैं ‘रोअर: द टाइगर ऑफ सुंदरबन्‍स’ (2014) में काम मिला और उसके बाद, सिल्‍वर स्‍क्रीन पर उनके जगमगाने का एक अटूट सिलसिला शुरू हो गया।

अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक से लोगों के दिलों पर छुरियां चलाने वाली नोरा फतेही, के हुस्न और फिटनेस ने करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा हैं। अपनी इन्‍हीं तमाम खूबियों की बदौलत नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।  

विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ के साथ आदित्य दत्त निर्देशित एक्शन थ्रिलर क्राइम ड्रामा फिल्म ‘क्रैक’ (2024) में नोरा ने पहली बार लीड रोल निभाते हुए अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया। फिल्म में हर किसी ने उनके काम को खूब पसंद किया।

इसके बाद नोरा फतेही अब इसी साल फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले  निर्मित कॉमेडी फिल्‍म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए अब तक अभिनेता के रूप में नजर आने वाले कुणाल खेमू बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू करने जा रहे है।  

‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नोरा फतेही के साथ प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘क्रैक’ (2024) के बाद, इस फिल्‍म में नोरा, एक बार फिर लीड रोल अदा करती दिखेंगी। यह फिल्‍म 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

मोरोक्कन मूल की डांसर, अभिनेत्री, गायिका नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी, 1992 को टोरंटो, कनाडा में हुआ। नोरा ने वैस्टव्यू सेंटेनियल सैकेंडरी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद यॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया लेकिन अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर वर्ष 2014 में बॉलीवुड में नाम कमाने का सपना दिल में संजोए मुम्बई आई और ‘रोअर: द टाइगर ऑफ सुंदरबन्‍स’ (2014) से हिंदी सिने जगत में डेब्यू किया।

इसके बाद नोरा ने हिन्दी फिल्‍मों के साथ-साथ, साउथ में ’टेम्पर’ (2014) ’डबल बैरल’ (2015) ’बाहुबलीः द बिगिनिंग’ (2015) ’किक 2’ (2015) शेर (2015) ’लोफर (2015) और ‘कायमकुल्‍लम कोचूनी’ (2018) जैसी तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया ।

फिल्मों में अपनी अदाकारी  से हर किसी को हैरान कर देने वाली नोरा फतेही के पास कमाल का डांस टेलेंट है। उनके डांस नंबर’ दिलबर….’ ‘और उसके बाद ‘साकी-साकी…’, ‘गरमी….’, ‘नाच मेरी रानी….’ और’ जेहड़ा नशा….’ में उनके शानदार डांस और बैली डांसिंग कौशल ने उन्‍हैं प्रसिद्धि के शिखर पर पंहुचा दिया।

एक और नोरा फतेही ने जहां अपनी दिलकश अदाओं से सभी को मदहोश कर रखा है। वहीं दुनिया भर में नोरा के फैन्स, उनके डांसिंग टेलेंट के दीवाने है।  

‘मडगांव एक्सप्रेस’ के अलावा नोरा के पास ‘डांसिंग डैड’ और तेलुगु में बन रही वरुण तेज की फिल्‍म ‘मटका’ भी हैं।