भारत निश्चिंत रहे, चीन के आगे नहीं झुकेगा बांग्लादेश; शेख हसीना के विदेश मंत्री बोले

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने भारत को भरोसेमंद दोस्त बताया है। साथ ही भारत को भरोसा दिलाया है कि उनका देश चीन की चाल में कभी नहीं फंसेगा और कभी घुटने नहीं टेकेगा।

बांग्लादेश में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सत्तारूढ़ अवामी लीग की भारी जीत के साथ हसीना लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। शानदार जीत के बाद शेख हसीना ने भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों को याद किया। उन्होंने भारत को भरोसेमंद दोस्त बताया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने इस बीच भारत को भरोसा दिलाया है कि उनका देश चीन की चाल में कभी नहीं फंसेगा और कभी घुटने नहीं टेकेगा।

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री?

उन्होंने कहा, हमारा रिश्ता पहले से ही बहुत मजबूत है। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। हमारे जन्म के समय, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत ही सबसे बड़ा मददगार था। उन्होंने आज़ादी के लिए हमारी तरह खून बहाया है। हाल के वर्षों में हमारी प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री

चीन को लेकर क्या है बांग्लादेश के विदेश मंत्री की राय?

बांग्लादेश में चीन का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं है। चीन एक विकास भागीदार है। वे हमारी कुछ परियोजनाओं में हमारी मदद कर रहे हैं। चीन यहां या तो एक ठेकेदार के रूप में काम कर रहा है या फिर एक विशेषज्ञ के रूप में। अगर आप देखें कि हमें चीन से कितना पैसा मिला है, तो यह जीडीपी के 1 फीसदी से भी कम है। 

चीन से मिले कर्ज को लेकर उन्होंने कहा कि एक देश दूसरे देश के कर्ज में डूबा हो सकता है यदि उसकी विदेशी कर्जा 55 प्रतिशत से अधिक हो। हमारी कुल उधारी सिर्फ 13.6 फीसदी है। भारत में डर वास्तविक नहीं है। चीन एक मित्र और विकास भागीदार है। हम कोई भी सहायता या फंड प्राप्त करने में बहुत विवेकपूर्ण हैं। इसलिए लोगों को यह डर नहीं होना चाहिए कि बांग्लादेश चीनियों के आगे झुक जाएगा।