आशावादी बनिए, रोगों से दूर रहिए

0
cdwqdwa

अगर आप आशावादी हैं तो आप लंबी उम्र जिएंगे। नीदरलैण्ड के विशेषज्ञों ने अपने एक अध्ययन के फलस्वरूप पाया कि अधिक आशावादी व्यक्ति निराशावादी व्यक्ति की अपेक्षा लंबी आयु जीते हैं। इस अध्ययन में 65-85 वर्ष की आयु के लगभग 941 व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य, आशावाद, उनकी रिलेशनशिप, आत्मसम्मान से संबंधित कई प्रश्नों के जवाबों को जाना गया। फिर इन व्यक्तियों को उनके आशावाद के स्तर के अनुरूप चार गु्रपों में बांटा गया। यह अध्ययन लगभग 10 वर्ष तक किया गया और 10 वर्ष के उपरांत इनमें से 397 व्यक्तियों की विभिन्न कारणों से मृत्यु हुई।
विशेषज्ञों के अनुसार जिन व्यक्तियों में आशावाद का स्तर सबसे अधिक ऊंचा था, उस ग्रुप में अन्य की तुलना में 55 प्रतिशत मृत्यु की संभावना कम पाई गई। यही नहीं, इनमें हृदय रोगों के कारण होने वाली मृत्यु की संभावना भी लगभग 23 प्रतिशत कम पाई गई। विशेषज्ञों का मानना है कि आशावादी होना कई गंभीर रोगों की संभावना तो कम करता ही है, साथ ही आशावादी लोग गंभीर रोगों का सामना भी बहादुरी से करते हैं। उनमें जीने की चाहत होती है जबकि निराशावादी व्यक्ति रोगों से घबरा कर जीने की चाह छोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *