गलत जीवन शैली देती है अकारण थकान

0
sdr4edsde

आज के आधुनिक युग की बीमारी है थकान। अगर थकान शारीरिक या मानसिक श्रम के उपरांत  हो तो यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है पर आजकल लोग काम किए बिना ही थकान अनुभव करते हैं। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार इस अकारण थकान का कारण है गलत जीवन शैली या कोई बीमारी। अगर व्यक्ति मधुमेह, रक्ताल्पता, थायराइड आदि बीमारी से पीड़ित है तो उसे जल्द थकान हो जाती है पर थकान का सबसे प्रमुख कारण है गलत जीवन शैली जिसमें हम न तो संतुलित आहार ले रहे हैं और न ही शारीरिक श्रम कर रहे हैं।
संतुलित आहार में हरी सब्जियों, फलों, अनाज, दालों की जगह ले रहे हैं नूडल्स, बर्गर, पिजा जो हमें पोषक तत्व की जगह दे रहे हैं मोटापा। शारीरिक श्रम के स्थान पर हम सारा दिन टी वी या कम्प्यूटर के सामने बैठे रहते हैं या कार में बैठकर बाहर चले जाते हैं। धीरे-धीरे हम स्थाई रूप से थकान का शिकार बन जाते हैं। थोड़ा सा भी अधिक काम करना पड जाए तो थकान अनुभव करने लगते हैं। इस थकान रूपी बीमारी से पीछा छुड़ाने के लिए जरूरी है संतुलित आहार, व्यायाम, पूर्ण विश्राम और शारीरिक श्रम। इसलिए अगर आप भी चुस्त रहना चाहते हैं तो अपनी जीवन शैली में इन सबको शामिल कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *