राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने हिमाचल दिवस पर दी बधाई

0
asweq222

शिमला, अप्रैल 15 (भाषा) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बुधवार को हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी तथा सभी नागरिकों से समाज के कल्याण के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की।

उन्होंने नागरिकों से नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश बनाने का संकल्प लेने का अनुरोध किया और कहा कि “देवभूमि” का गौरव तभी संरक्षित रह सकता है जब युवा मादक पदार्थों के उपयोग से मुक्त होकर समाज के जिम्मेदार सदस्य बनें तथा राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदार बनें।

गुप्ता ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी और बड़ी पहाड़ी रियासतों के विलय के बाद हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह राज्य देश-प्रेम तथा बलिदान में हमेशा आगे रहा है इसलिए इसे “वीर भूमि” भी कहा जाता है।

उन्होंने 79वें हिमाचल दिवस पर राज्य के सीमित भौगोलिक आकार के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण तथा अवसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की।

उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय नागरिकों के कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय तथा दूरदर्शी नेतृत्व को दिया

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल दिवस राज्य के समावेशी विकास तथा एक सुरक्षित, समृद्ध तथा संपन्न हिमाचल बनाने के लिए सभी को साथ आने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *