प्‍यार के मामले में चूज़ी हैं रिद्धि डोगरा

0
ridhi-dogra-1754533250599-16_9

रिद्धि डोगरा की गिनती टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। छोटे पर्दे पर एक्टिंग का सिक्का जमाने के बाद रिद्धि अब बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर अपनी किस्मत को आजमाती हुई नजर आ रही हैं।

फिल्‍म ‘लकड़बग्घा’ (2023) में अंशुमन झा और मिलिंद सोमन के अपोजिट रिद्धि डोगरा अक्षरा डिसूजा नाम की कॉप के किरदार में एक बिलकुल नए अवतार में नजर आई थीं। फिल्‍म में उन्‍होंने कुछ बेहद दमदार एक्शन सीन भी किए थे जो ऑडियंस को खूब पसंद आये थे।

इन दिनों वह शो ‘द 50’ में जिस अंदाज में अपना स्ट्रॉन्ग प्वाइंट ऑफ व्यू रख रही हैं वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

रिद्धि डोगरा की प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रही है लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने साल  2011 में राकेश बापट के साथ लव मैरिज की थी। एक दौर में इन्हें टीवी का आइडियल कपल कहा जाता था।

लेकिन शादी के 8 साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने की खबरें आने लगीं और लगभग 7 साल पहले साल 2019 में तलाक के बाद रिद्धि, राकेश से अलग हो चुकी है हालांकि आज भी फैंस इनकी जोड़ी को बेहद मिस करते हैं।

फिलहाल रिद्धि सिंगल लाइफ जी रही हैं लेकिन तलाक के बाद भी रिद्धि का प्यार से भरोसा नहीं उठा है और अब एक बार फिर से वह प्यार में पड़ने के लिए बेकरार नजर आ रही हैं।

रिद्धि खुद कई बार कह चुकी हैं कि वह बहुत ही रोमांटिक किस्म की इंसान हैं और बहुत जल्द ही प्यार में पड़ जाती हैं। उनका कहना है कि वह सेल्फ रिस्पेक्ट के बारे में सोचे बिना बेशुमार प्यार कर सकती हैं क्‍योंकि यह उनके लिए सबसे क्रेजी चीज है हालांकि, इस मामले में वो थोड़ी चूजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *