राहुल गांधी ने पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

0
sdfre3edew

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी के ‘24 अकबर रोड’ स्थित कार्यालय में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व मनाया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल लगाए और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

राहुल गांधी ने भी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी।

उन्होंने होली मनाने की अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *