National लेह जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान इंजन में खराबी के बाद दिल्ली लौटी Focus News 24 February 2026 नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।एक सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी121 का संचालन करने वाले बोइंग 737 विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे।संपर्क करने पर स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण राजधानी लौट आई।प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया।’’सूत्र ने बताया कि विमान के इंजन में खराबी आयी थी।प्रवक्ता के अनुसार, कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह से भेंट की, राज्य की सुरक्षा स्थिति पर हुई चर्चाNext: मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री रॉब जेटेन को बधाई दी More Stories National आंबेडकर जयंती पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि Focus News 14 April 2026 0 National 14 अप्रैल : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती Focus News 14 April 2026 0 National बीमा योजनाओं के लिए दिव्यांगजन के अनुकूल दिशानिर्देश लागू करने की याचिका पर सुनवाई करेगा न्यायालय Focus News 14 April 2026 0