‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के बाद काफी डिमांड में हैं विभूति ठाकुर

टेलीविजन सीरियल और वेब सीरीज अभिनेत्री विभूति ठाकुर का जन्म 8 मार्च 1984 को मुंबई में हुआ था। श्री कलिधर मिशन हाई स्कूल से शुरूआती पढाई पूरी करने के बाद विभूति ने, एमवीएलयू कॉलेज से बीएससी किया।

विभूति ने 2009 में रोनित रॉय अभिनीत एकता कपूर व्‍दारा निर्मित धारावाहिक ‘बंदिनी’ से अपने करियर की शुरुआत की। 2012 में, उन्होंने अनुज सक्सेना व्‍दारा निर्मित ‘देवयानी’ में एक भूमिका निभाई।

2013 में, विभूति ज़ी टीवी के शो ‘डोली अरमानों की’ और  2016 में, बालाजी टेलीफिल्म्स व्‍दारा निर्मित और स्टार प्लस पर प्रसारित शो ‘चंद्र नंदिनी’ में नजर आईं। 2017 में, स्टार प्लस के शो ‘रिश्तों का चक्रव्यूह’ में भी उन्‍होंने एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2020 में, उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी’ में अभिनय किया। ‘तेरा यार हूं मैं’ (2020) में सुदीप साहिर और सायंतनी घोष के साथ उनकी मुख्य भूमिका थी।

विभूति को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई ‘फालतू’ (2022) द ट्रायल: प्यार कानून धोखा (2022) और ‘क्योंकि… सास मां बहू बेटी होती है’ (2023) में उनकी भूमिकाओं के लिए काफी अधिक पसंद किया गया।  ‘क्योंकि… सास मां बहू बेटी होती है’ (2023) में उन्होंने मानसी जोशी रॉय और नविका कोटिया के साथ अभिनय किया ।

इस साल विभूति ठाकुर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आईं। इस वेब सीरीज के बाद आजकल विभूति ठाकुर काफी डिमांड में हैं।