एक अनार सौ रोगों का इलाज

एक अनार सौ बीमारियों का इलाज है। यह स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए सबसे बेहतरीन प्रकृति प्रदत्त उपहार है। रोज़ाना सिर्फ एक अनार आपकी सेहत को बिल्कुल दुरुस्त  रखता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलिक एसिड भी होता है। इसमें एंटी-आक्सीडेंट, एंटी-वाइरल तत्व होते हैं। आज हम आपको इस अनार के ही कई फायदे बताने जा रहे हैं। इन्हें जानकर आप रोज़ाना अनार खाना शुरू कर देंगे।


1. अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से यह शरीर को फ्री रेडिकल्स (सूरज की रोशनी और पॉल्यूशन की वजह से बनने वाले रेडिकल्स) से बचाता है। ये रेडिकल्स स्किन में ढीलापन लाते हैं और व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा लगने लगता है।


 2. यह हड्डियों को मजबूत करने, ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने और वजन कम करने में भी बहुत लाभकारी होता है।


3. अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक रहता है।  


 4. अनार में एंटी-आक्सीडेंट काफी होने के कारण होने के कारण यह खराब केलोस्ट्रॉल को शुरुआती अवस्था में ही रोक देता है। इस प्रकार दिल की धमनियों में खून के थक्के नहीं बनते। अनार खून को पतला करने की विशेषता रखता है।


5. अनार का जूस अधिक उम्र के लोगों में होने वाली एल्ज़ाइमर नामक बीमारी को रोकता है।


 6. खून की कमी को दूर करने के लिए अनार का जूस सबसे अच्छा माना जाता है।


7. अनार स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाता है।


 8. यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से बेबी हेल्दी और स्वस्थ पैदा होता है।


9. अनार खाने से दांत भी मज़बूत होते हैं और उनमें चमक आती है।


 10. अनार के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की  संभावना भी कम हो जाती है।