मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कल्याण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कल्याण सिंह को याद करते हुए लिखा, ‘श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय ‘बाबू जी’ हमेशा याद किए जाएंगे।’

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संदीप सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।