पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

w3e3w2

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) अनुभवी राजनयिक पेरियासामी कुमारन को बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

वर्ष 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी कुमारन फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी क्षेत्र) के पद पर कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।

वह विक्रम दुरईस्वामी का स्थान लेंगे, जिन्हें बीजिंग में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।