Sports प्रणवी उर्स जोबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर Focus News 20 April 2026 0 जोहानिसबर्ग, 20 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स अंतिम दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से यहां जोबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर रहीं।टूर्नामेंट में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय प्रणवी ने अंतिम दौर में दो बर्डी ओर एक ईगल किया लेकिन तीन बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर एक अंडर रहा।चार अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, अवनि प्रशांत और हिताशी बक्शी कट हासिल करने में नाकाम रहीं।इस बीच फ्रांस की अगाथे लेस्ने ने पांच अतिरिक्त होल में कर्स्टन रुडगेली को पछाड़कर खिताब जीता।अगाथे, कर्स्टन और दक्षिण अफ्रीका की कसांड्रा एलेक्जेंडर नियमित खेल के बाद 19 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर थीं। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: महिला आरक्षण विधेयक रोकने के लिए कांग्रेस, विपक्षी दलों को कीमत चुकानी होगी: मोहन यादवNext: मुंबई के पूर्व क्रिकेटर किरण पोवार बने असम रणजी टीम के मुख्य कोच More Stories Sports अदिति जेएम ईगल चैम्प्स में संयुक्त 51वें स्थान पर Focus News 20 April 2026 0 Sports मुंबई के पूर्व क्रिकेटर किरण पोवार बने असम रणजी टीम के मुख्य कोच Focus News 20 April 2026 0 Sports मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को हराकर प्रीमियर लीग की खिताबी दौड़ को रोमांचक बनाया Focus News 20 April 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ