मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को हराकर प्रीमियर लीग की खिताबी दौड़ को रोमांचक बनाया

0
xsder4e444

मैनचेस्टर, 20 अप्रैल (एपी) स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड कि दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-1 से हराकर प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ को रोमांचक बना दिया है।

इस जीत से इस सिटी के 32 मैच में 67 अंक हो गए हैं जबकि शीर्ष पर काबिज आर्सेनल के 33 मैच में 70 अंक हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर यूनाइटेड और एस्टन विला के समान 58 अंक हैं।

मैनचेस्टर सिटी को बुधवार को रेलीगेशन के खतरे से जूझ रही बर्नली के खिलाफ मैच खेलना है और संभावना है कि पेप गार्डियोला की टीम इस मैच में जीत हासिल करके आर्सेनल की बराबरी पर पहुंच जाएगी और पांच दौर के मैच शेष रहते हुए बढ़त हासिल कर लेगी।

हालैंड ने 65वें मिनट में गोल किया जो उनका लीग में 23वां गोल है और वह इस प्रतियोगिता के मौजूदा सत्र में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रायन चेर्की ने 16वें मिनट में सिटी को बढ़त दिलाई, लेकिन आर्सेनल ने दो मिनट बाद ही काई हावर्ट्ज के गोल से बराबरी कर दी थी।

इस बीच लिवरपूल और एस्टन विला ने स्टॉपेज टाइम में विजयी गोल दागने के बाद चैंपियंस लीग में जगह बनाने की तरफ कदम बढ़ाए।

वर्जिल वैन डाइक ने अतिरिक्त समय के 10वें मिनट में हेडर से गोल करके लिवरपूल को एवर्टन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस मैच में मोहम्मद सलाह ने रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला गोल किया। उन्होंने लिवरपूल की तरफ से 1992 (प्रीमियर लीग युग) के बाद सर्वाधिक गोल करने के स्टीवन जेरार्ड के बराबरी की। सलाह इस सत्र के बाद लिवरपूल छोड़ देंगे।

एस्टन विला ने स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में टैमी अब्राहम के गोल की बदौलत सदरलैंड को 4-3 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *