एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 15,200 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया

0
sdwe33es

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) एचडीएफसी बैंक की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने कहा कि उसने पूरे भारत में कुल मिलाकर 15,289 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण और जीर्णोद्धार किया है। इससे 10,430 से अधिक गांवों के 14.92 लाख परिवारों को मदद मिली है।

बैंक ने एक बयान में कहा कि उसके स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सामुदायिक शुद्धिकरण प्रणालियों के माध्यम से 950 से अधिक गांवों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया गया है।

इसमें कहा गया कि बैंक ने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में कृषि तालाबों, चेक डैम, विकेंद्रीकृत वितरण के लिए जलमीनार और स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा घरों में वर्षा जल संचयन प्रणालियों सहित जल संपत्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण और जीर्णोद्धार किया है।

बयान में आगे कहा गया कि मध्य भारत में ‘वाटर’ पहल के माध्यम से लिफ्ट सिंचाई और पुनर्भरण कुओं ने आदिवासी कृषि समुदायों के लिए पहुंच का विस्तार किया है।

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन हर संरचनात्मक निवेश के साथ कृषि सहायता भी प्रदान करता है, जिसमें सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, शेड नेट हाउस, बायो-इनपुट संसाधन केंद्र और बहुस्तरीय खेती पद्धतियां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *