पॉपुलर हो रही है शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना की जोड़ी

0
sdr4444
हिंदी सिने जगत के हैंडसम हंक कहलाने वाले एक्‍टर शाहिद कपूर उन मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें फैंस दिलो-जान से पसंद करते हैं। अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से वो ऑडियंस को हमेशा इंप्रेस करते रहे हैं।

शाहिद कपूर पहली बार, म्यूजिक वीडियो ’आंखों में तेरा ही चेहरा’ (1999) में ऋषिता भट्ट के साथ नजर आए थे। उसके बाद निर्माता निर्देश सुभाष घई ने उन्हें ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना स्‍टॉरर ’ताल’ (1999) के एक छोटे किरदार में सिल्वर स्क्रीन पर आने का अवसर दिया।

एक स्‍टार सन होने के बावजूद शुरूआती काम हासिल करने के लिए शाहिद कपूर ने इतनी अधिक ऑडिशन दिए कि कभी भी उन्हें अपने स्पेशल होने का एहसास नहीं हुआ।

केन घोष व्दारा निर्देशित, ’इश्क विश्क’ (2003) शाहिद कपूर की लीड एक्टर, वाली पहली फिल्म थी। उनकी ये डेब्‍यू फिल्म बॉक्‍स ऑफिस के लिहाज से एवरेज थी हालांकि, फिल्‍म में शाहिद कपूर को बेहद पसंद किया गया था। अमृता संग उनकी कैमिस्ट्री तो कमाल की थी। अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए शाहिद ने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी जीता।

एक ओर जहां शाहिद की फिल्‍म ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ और शिखर फ्लॉप रही तो वहीं फिल्‍म ’36 चाइन टाउन’ सेमी हिट रही। उसके बाद ‘चुप चुप के’ एवरेज थी। फिर साल 2006 में उनकी फिल्म ‘विवाह’ आई और हिट रही।  

इसके बाद भी शाहिद की कई फिल्में फ्लॉप हुईं और कुछ हिट भी रहीं। उनकी ‘फूल एंड फाइनल’, ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘दिल बोले हडिप्पा’,  ‘चांस पे डांस’, ‘पाठशाला’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘मौसम’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘शानदार’, ‘रंगून’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘जर्सी’ और ‘देवा’ फ्लॉप रहीं।

लेकिन दूसरी तरफ शाहिद ने ‘कबीर सिंह’ जैसी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले फिल्‍म दी। फिल्म ने 278.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहिद की फिल्‍म ‘पद्मावत’ ने 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ 80.88 करोड़ के कारोबार के साथ सेमी हिट रही और ‘जब वी मेट’ हिट रही थी। इस फिल्‍म करीना कपूर के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

शाहिद की फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’, ‘हैदर’, ‘आर राजकुमार’, ‘बदमाश कंपनी’ और ‘कमीने’ एवरेज रहीं। इस तरह उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

शाहिद को सबसे ज्‍यादा कामयाबी संदीप रेड्डी वांगा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कबीर सिंह’ (2019) से मिली। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म थी।

शाहिद कपूर इस साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज विशाल भारद्वाज व्‍दारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आए।  ‘कमीने’, ‘हैदर’, और ‘रंगून’ के बाद विशाल भारद्वाज के साथ ये शाहिद कपूर की यह चौथी फिल्म है लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी।    

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सितंबर 2026 में बड़े पर्दे पर आएगी। होमी अदजानिया डायरेक्ट की जा रही यह, साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण स्‍टॉरर फिल्म ‘कॉकटेल’ का  सीक्वल है।

शाहिद इस फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म कर चुके है। इसमें उनके अपोजिट रश्मिक मंदाना नजर आने वाली हैं। रश्मिका के अलावा कृति सैनन की भी अहम भूमिका है।  

शाहिद कपूर की एक और फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ इस साल के आखिर में 5 दिसंबर को रिलीज होगी।  

‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग खत्‍म होते ही शाहिद कपूर ने फिल्‍म मेकर सुनील खेत्रपाल रोमांटिक फिल्‍म साइन की है। यदि खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में एक बार फिर उनके अपोजिट रशिमका मंदाना नजर आ सकती हैं।

कहा जा रहा है कि  ‘कॉकटेल 2’ के दौरान दोनों की बॉंडिंग से इम्‍प्रेस होकर उन्हें इस फिल्‍म के लिए साइन किया गया है।

                 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *