सपा ने श्याम लाल पाल को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

0

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी (सपा) ने फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “श्याम लाल पाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट पर बतौर उम्मीदवार चुनाव में व्यस्त हैं, लिहाजा पाल को पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि पटेल ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था।

चौधरी ने कहा, ”उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में पाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे।”

उन्होंने कहा कि पाल प्रयागराज के एक कॉलेज में प्रधानाध्यापक रह चुके हैं। वह पहले पार्टी की पाल महासभा से जुड़े थे और एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *