विचित्र दुनियां के विचित्र जंतु

कंगारू रैट

यह एक ऐसा विचित्रा जंतु है जो जीवन भर बिना पानी पिए जीवित रह सकता है। यह रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ पौधों की जडं़े खाकर अपनी पानी की जरूरत पूरी कर लेता है।

स्टोनफिश

यह एक समुद्री मछली है। यह इतनी जहरीली होती है कि इसे सूंघने मात्रा से आदमी मर जाता है।

कॉकरोच

यह संभवतया विश्व का सबसे तेज भागने वाला कीड़ा है। यह 30 से.मी. प्रति सेकंड यानी 1.8 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है।

हमिंग बर्ड

यह पक्षी संसार का सबसे छोटा पक्षी है। यह पीछे की ओर भी उड़ सकता है।

कैसोवरी न्यू गाइना

यह संसार की सबसे खतरनाक चिड़िया है जो उत्तरी आस्ट्रेरिया में पायी जाती है। इसके पैरों के अंगूठे में अंदर की ओर छुरे जैसा एक पंजा होता है जिससे यह आदमी के पेट को आसानी से चीर सकती है।

सी हार्स

इस जीव की दोनों आंखें एक ही समय में दो अलग-अलग दिशाओं में देख सकती हैं। यह जीव गहरे समुद्र में पाया जाता है।

खरगोश

एक डरपोक जानवर है और बहुत जल्दी चौंक जाता है। प्रकृति ने इसे बड़े-बड़े कान इसीलिए दिए हैं ताकि वह धीमी से धीमी आवाज भी आसानी से सुन सके और दौड़ कर शत्राओं से अपनी रक्षा कर सके।

मैक्स बिल्ली

यह बिल्ली की ऐसी जाति है जिसकी पूंछ नहीं होती।

ईल मछली

यह  समुद्री मछली देखने में सांप के समान दिखाई देती है। यह बिजली भी पैदा करती है।

उल्लू

यह रात के अंधेरे में भी अच्छी तरह देख लेता है। यह पक्षी अपने सिर को एक ही दिशा में 270 अंश तक घुमा सकता है।