भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

जयपुर,  पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं।

वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में शामिल होने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।