बैरवा व दीया कुमारी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री होंगी

जयपुर,  विधायक प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री नामित किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने यहां यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

इससे पहले, विधायक दल की बैठक में पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया।