जीवनसाथी में क्या ढूंढती हैं लड़कियां?

जब लड़कियां टीनएज में पहंुचती हैं उन्हें अच्छा लगता है कि विपरीत लैंगिक टीनएज लड़के उनकी चाल, पोशाक, बाल, बात करने के स्टाइल पर नजर रखें और टिप्पणी दें। वैसे तो महिलाओं को हर उम्र्र में अच्छा लगता है कि सब उनकी संुदरता, उनके व्यक्तित्व की  तारीफ करें पर टीनएज उम्र कुछ ऐसी होती है कि लड़कियों के कान और आंखें प्रशंसा करने वालों की प्रतीक्षा करती हैं। इसी प्रकार जब लड़कियां जब युवा होती हैं और पढ़ लिखकर विवाह के लिए तैयार होती हैं तब वे प्रशंसा भरे शब्दों के साथ लड़कों में क्या विशेषताएं और गुण होने चाहिए, उन्हें ढूंढती हैं। वैसे तो सभी लड़कियों की इच्छाएं अलग होती हैं पर कुछ विशेषताएं और गुण जो लड़कों में ढूंढती हैं, वे सामान्य होते हैं:-


– हर लड़की की इच्छा होती है उसे स्मार्ट व दिखने में हैंडसम वर मिले। यह इच्छा अधिकतर लड़कियों में होती है।


– अधिकतर लड़कियां केयरिंग स्वभाव वाले लड़कों को पसंद करती हैं जो उनका ताउम्र ख्याल रखंे, साथ ही उनके माता-पिता और बहन-भाइयों का भी ध्यान रखें।


– अच्छा कमाने वाला पार्टनर हर लड़की की ख्वाहिश होती है चाहे नौकरी करता हो या बिजनेस करता हो। आर्थिक रूप से सुदृढ़ लड़का ही लड़कियों की पसंद होता है।
– लड़कियों को खुशमिजाज और जिंदादिल लड़के बहुत पसंद होते हैं। उनकी सोच है कि ऐसे लड़कों के साथ वैवाहिक जीवन आनंदमय कटता है।


– लड़कियां घूमने-फिरने और मौजमस्ती वाले लड़कों को भी अधिक महत्त्व देती हैं ताकि समय-समय पर घूमने जा कर जिंदगी को उबाऊ होने से बचाया जा सके। ऐसे व्यक्तित्व वाले लड़के शालीन स्वभाव के होते हैं।


– लड़कियां अपने भावी पति में संवेदनशीलता को भी मुख्य स्थान देती हैं ताकि लड़के उनकी और घर परिवार वालों की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकें।


– परिवार और रिश्तों की कद्र करने वाले पति लड़कियों की खास पसंद होते हंै। हर समय काम या बिजनेस में जुझारू पति उन्हें पसंद नहीं। लड़कियां चाहती हैं शादी के बाद पति उन्हंे क्वालिटी टाइम दे ताकि उनके आपसी रिश्ते अच्छे बने रहें।


– आजकल की पढ़ी लिखी लड़कियां आर्थिक रूप मंे भी पूरी जानकारी रखना चाहती हंै कि उनके पति की कितना कमाई है, कितने परिवार और उनकी सुख सुविधाओं पर खर्च करता है, कितना बचाता है और कितना भविष्य हेतु उचित जगह पर पैसा लगाता है। जो अपनी आर्थिक व्यवस्था को उसके साथ पूरी शेयर करता हो, ऐसे लड़के उन्हें प्रभावित करते हैं।


– लड़कियां अपने पार्टनर से बात-बात पर रोक टोक जासूसी आदि पसंद नहीं करती। वे शादी के बाद अपनी मित्रा मंडली से मिलना भी चाहती हैं और उन्हें समय समय पर घर भी बुलाना चाहती हैं। उन्हें किसी भी तरह की पाबंदियां पसंद नहीं।


– लड़कियों की इच्छा यह भी होती है कि पति उनकी विशेष तिथियों को याद रखे और उन्हंें गिफ्ट भी अवसर अनुसार देता रहे।


परफेक्ट जीवनसाथी तो मिलना मुश्किल होता है। इस बात पर लड़कियों को ध्यान देना चाहिए। काफी बातें ठीक है तो चुनाव किया जा सकता है।