फुटवेयर बताते हैं महिलाओं के व्यक्तित्व को

आधुनिक समय में पहनावे, मेकअप और जूतों से महिलाओं के व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्राचीन समय में एक या सीमित वैरायटी होती थी फुटवेयर की। अब तो बहुत वैरायटी हैं। इन विभिन्न डिजाइन को पहनने वाली महिलाओं का आमतौर पर व्यक्तित्व परखा जा सकता है। नए डिजाइन के फुटवेयर न केवल महिलाओं को स्मार्ट दिखाते हैं बल्कि उनके आत्म विश्वास को भी दर्शाते हैं।


फ्लैट चप्पल-सैंडल्स पहनने वाली महिलाएं:-
फ्लैट चप्पल और सैंडल्स पहनने वाली ज्यादातर महिलाएं फैशन से ज्यादा आराम को पसंद करती हैं। ऐसी महिलाएं खुले विचारों वाली होती हैं और कोई भी फैसला लेने में भी हिचकती नहीं हैं। ऐसी महिलाएं भाग-भाग कर काम करती हैं और स्वभाव में शांत होती हैं। उनका व्यक्तित्व सादगी और शिष्टता पूर्ण होता है।


प्लैटफार्म हील पहनने वाली महिलाएं:-
प्लैटफार्म हील पहनने वाली महिलाएं ज्यादातर आत्मनिर्भर होती हैं। फैशन करना उन्हें पसंद तो होता है उसके साथ-साथ उन्हें आराम भी पसंद होता है। ऐसी महिलाएं अधिकतर नौकरीपेशे वाली होती हैं, आत्मनिर्भर होती हैं और दूसरों का सहारा लेना उन्हें पसंद नहीं होता।


हाई हील्स पहनने वाली महिलाएं:-
हाई हील्स पहनने वाली महिलाएं आधुनिक, फैशनेबल होती हैं जिनका व्यक्तित्व आत्मविश्वास से भरा हुआ और सैक्सी होता है। ऐसी महिलाओं का स्वभाव रौबवाला और रूतबेवाला होता है। इनकी अदाएं मस्त होती हैं। जहां से गुजरती हैं अपना प्रभाव डालती हंै।


बूट्स पहनने वाली महिलाएं:-
अब बूट्स केवल पुरूष ही नहीं पहनते बल्कि फैशन में होने के कारण महिलाओं का भी स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। बूट्स पहनने वाली महिलाएं आकर्षक, स्मार्ट, आत्मनिर्भर और साहसिक होती है। ऐसी महिलाएं कुछ हटकर करना पसंद करती हैं और चैलेंज लेना भी पसंद करती हैं।


स्पोर्ट शूज पहनने वाली महिलाएं:-
कुछ समय पहले तक तो स्पोर्ट शूज या कैनवास शूज बस खिलाड़ी ही पहनते थे पर अब महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गई हैं इसलिए उन्हें स्पोर्ट शूज पहनना पसंद है ताकि वे आराम से व्यायाम कर सकें और सैर व जागिंग पर जा सकें। नौकरी पर जाने वाली महिलाएं भी स्पोर्ट शूज पहनना पसंद करती हैं ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग आसानी से हो सकंे।


फुटवेयर खरीदते समय ध्यान दें:-
फुटवेयर खरीदते समय अपने पैरों के आराम पर विशेष ध्यान दें जो न तो ढीले हों और न ही टाइट। फुटवेयर खरीदते समय पहनकर थोड़ा चलकर देखें कि कहीं फुटवेयर आपकी एड़ी या पंजों को तनाव तो नहीं दे रहे और सहजतापूर्ण चला जा रहा है या नहीं।  फुटवेयर हमेशा शाम के समय खरीदें। तब तक पैर फैल चुके होते हैं  और फिटिंग ठीक आती है। सही आकार जानने के लिए सादे पेेपर पर पांव रखें। उसके चारों ओर बाहरी रेखा लागएं। फिर उन्हें काटकर अपने फुटवेयर में रखें। अगर आपका कटआउट आपके चप्पल, जूते में फिट बैठता है तो उसे साथ ले जाएं और दुकान पर भी उस कटआउट को जूते चप्पल में रख कर देंखे।


ध्यान दें हाई हील कभी कभी पहनना तो ठीक है पर दैनिक जीवन में इसका प्रयोग न करें। गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद महिलाएं हाई हील न पहनें। अधिक से अधिक दो इंच की हील पहनें ताकि शरीर के किसी अंग को नुकसान न पहुंचे।