प्रणवी जोबर्ग ओपन में संयुक्त 30वें स्थान पर पहुंची

0
dsew2333

जोहानिसबर्ग, 19 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में तीन अंडर 70 का स्कोर बनाकर लेडीज यूरोपियन टूर के जोबर्ग महिला ओपन में संयुक्त 30वां स्थान हासिल कर लिया।

प्रणवी ने पहले दो दिन में 70-74 का स्कोर बनाया था। उन्होंने तीसरे दौर में तीन बोगी की लेकिन इसके साथ ही छह बर्डी भी लगाई। उनका कुल स्कोर अब पांच अंडर है।

अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, अवनि प्रशांत और हिताशी बख्शी कट में जगह नहीं बना पाई थी।

फ्रांस की तीन खिलाड़ी कैमिला शेवेलियर, सेलीन हर्बिन और अगाथे लैस्ने संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों का कुल स्कोर 16 अंडर पार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *