बी-टाउन की फैशन आइकन हैं खुशी कपूर

dwsde3wa

दिवगंत लीजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी के बाद अब छोटी बेटी खुशी कपूर भी उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। आज जहां जाह्नवी कपूर का नाम बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार   है, वहीं खुशी कपूर इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं।

खुशी कपूर अपनी यूनिक फैशन सेंस को लेकर इतनी पॉपुलर हैं कि उन्हें बी-टाउन की फैशन आइकन कहा जाता है। सोशल मीडिया पर वह अपने लुक और स्टाइल को लेकर छाई रहती हैं।

श्रीदेवी की हिट फिल्म ‘मॉम’ (2017) के सीक्वल में अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्‍होंने इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू की हैं। फिल्म में खुशी कपूर के साथ फिल्‍म में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की भी मौजूदगी रहने वाली हैं।

ऑडियंस इस फिल्‍म को लेकर काफी एक्‍साइटेड है। खासकर उनके लिए ये देखना दिलचस्प होगा कि मां श्रीदेवी की तरह बेटी खुशी कपूर खुद को किस हद तक साबित कर पाती हैं।

शोर्ट फिल्‍म ‘स्‍पीक अप’ (2020) से करियर शुरू करने के बाद खुशी कपूर ने जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘द आर्चीज’ (2023) में नजर आईं। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई।  

 उसके बाद वह इस साल आमिर खान के बेटे जुनैद खान संग फिल्‍म ‘लवयापा’ (2025) और नेटफ्लिक्‍स पर ऑन स्‍ट्रीम हुई फिल्‍म ‘नादानियां’ (2025) में नजर आ चुकी हैं। फिल्‍म ‘नादानियां’ (2025) के लिए इब्राहिम और खुशी कपूर दोनों की बुरी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोलिंग हुई थी।  

 खुशी का एक्टर वेदांग रैना संग अफेयर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।