मजबूती के साथ आगे बढ रहे हैं एक्‍टर निकितिन धीर

2008 में आशुतोष गोवारिकर की हिस्‍टोरीकल फिल्‍म ‘जोधा अकबर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले एक्‍टर निकितिन धीर जाने माने फिल्‍म अभिनेता पंकज धीर के बेटे हैं। उन्‍होंने 3 सितंबर 2014 को कृतिका सेंगर से अरेंज मैरिज की जिनसे उन्हें एक बेटी है।

निकितिन ‘जोधा अकबर’ के अलावा अब तक ‘मिशन इस्तांबुल’ (2008) ‘रैडी’ (2011) ‘दबंग 2’ (2012) ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (2013) ‘हाउसफुल 3’ (2016) ‘फ्रेकी अली’ (2016) ‘शेरशाह’ (2021) ‘सूर्यवंशी’ (2021) ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (2021) और ‘सर्कस’ (2022) जैसी हिंदी फिल्‍मों के साथ  कई तेलुगु भाषा की फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

निकितिन धीर व्‍दारा अभिनीत तेलुगु फिल्‍मों में ‘कंचे’ (2015)   ‘गौतम नंदा’ (2017) ‘मिस्‍टर’ (2017) और ‘खिलाड़ी’ (2022) विशेष रूप से उल्‍लेखनीय हैं।  

फिल्‍मों के अलावा  निकितिन ‘व्‍दारकाधीश-भगवान श्री कृष्ण’ (2011) में राजा कालयवन का कैमियो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 (2014) में प्रतियोगी द्वितीय उपविजेता  नागार्जुन – एक योद्धा (2016–2017)  इश्कबाज़ (2017–2018) नागिन 3 (2019) श्रीमद् रामायण (2024-वर्तमान) जैसे टेलीविजन शो भी कर चुके हैं।

ओटीटी के लिए निकितिन ने वेब सीरीज रक्तांचल (2020–2022) के साथ करियर क्री शुरूआत की थी। इस सीरीज में उनके व्‍दारा निभाया गये वसीम खान के किरदार को काफी पसंद किया गया था।  हाल ही में निकितिन रोहित शेट्टी  की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (2024) में राणा विर्क के किरदार में नजर आए। जिसे ऑडियंस का काफी अच्‍छा रिस्‍पॉंस मिला है।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की मेन लीड वाली फिल्‍म ‘जोधा अकबर’ (2008) में निकितिन धीर ने अकबर के बहनोई शरीफुद्दीन हुसैन की भूमिका निभाई थी। फिल्‍म ने न केवल बॉक्‍स ऑफिस पर सफलता अर्जित की बल्कि फिल्‍म के लिए निकितिन की भूमिका के लिए काफी प्रशंसा मिली ।

अपूर्व लाखिया की जबरदस्त एक्शन थ्रिलर ‘मिशन इस्तांबुल’ में विवेक ओबेरॉय, श्रिया सरन और जायद खान के साथ निकितिन के काम को हर किसी ने नोटिस किया।

2011 में निकितिन धीर सलमान खान और असिन के साथ अनीस बज़्मी की कॉमेडी ‘रेडी’ में दिखाई दिए। उन्होंने अरबाज खान की एक्शन फिल्म ‘दबंग 2’ (2012) में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज के साथ सहायक भूमिका निभाई।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी चेन्नई एक्सप्रेस (2013) में एक्‍तमिल गुंडे तांगाबल्ली की भूमिका अभिनय किया।

निकितिन धीर ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5’ में वह एक प्रतियोगी के रूप में शामिल हुए और तीसरी पोजीशन हासिल की।

निश्चित ही निकितिन धीर, धीरे धीरे लेकिन बेहद मजबूती के साथ आगे बढ रहे हैं।