States नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया Focus News 28 January 2024 पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा।कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे।कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया है।सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना है। Continue Reading Previous गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागतNext केंद्र पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: वीरेंद्र कुमार More Stories States केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन बनाएगा अगली सरकार : पायलट Focus News 14 May 2024 0 States आशा है कि भविष्य में भी छोटी काशी से नामांकन दाखिल करने का मौका मिलता रहेगा: कंगना रनौत Focus News 14 May 2024 0 States हरियाणा में पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी कांग्रेस में हुईं शामिल Focus News 14 May 2024 0