बढ़ती उम्र में सौंदर्य की देखभाल

बढ़ती उम्र अपने साथ बहुत-से शारीरिक परिवर्तन लाती है जैसे चेहरे पर झुर्रियां पड़ना, आंखों के आस-पास लकीरें पड़ना, त्वचा की कोमलता व सिनग्धता में कमी लेकिन इन परिवर्तनों की गति को धीमा करने के लिए बहुत जरूरी होती है त्वचा की देखभाल।


यही नहीं, उम्र बढ़ने के साथ मेकअप का परिवर्तन आवश्यक हो जाता है क्योंकि यह जरूरी नहीं कि जो मेकअप आपको युवावस्था में अच्छा लगता था वह इस उम्र में भी अच्छा लगे। इस उम्र में तो ज्यादा मेकअप भद्दा लगता है। आइए जानें कि बढ़ती उम्र में आप किस तरह अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकती हैं।


इस उम्र में नई कोशिकाएं बनने की गति धीमी होती है इसलिए त्वचा बेजान और झुर्रियों से भरी दिखाई देती है। चेहरे पर भाप कम से कम लें। त्वचा के रूखेपन को रोकने के लिए माश्चराइजर व क्रीम का उपयोग करें। रात को सोने से पूर्व अच्छी तरह माश्चराइजर लगाएं। यह त्वचा की खोई नमी को लौटाता है।


त 15 दिन में एक बार फेशियल अवश्य कराएं क्योंकि यह त्वचा में कसाव लाता है व झुर्रियां समाप्त करता है।


संतुलित आहार लें क्योंकि इस बढ़ती उम्र में आपको पहले की अपेक्षा अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।


इस उम्र में मेकअप में बदलाव की विशेष जरूरत होती है क्योंकि शोख रंग उम्र के हिसाब से भद्दे लगते हैं। ज्यादा मेकअप भी उम्र को उभारता है इसलिए हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं। फाउंडेशन भी बहुत हल्का लगाएं। रूज का प्रयोग न करें। अगर आप आई शैडो का प्रयोग करती हैं तो उसमें भी हल्के रंगों का प्रयोग करें। आजकल बाजार में तरह-तरह की बिंदियां उपलब्ध हैं। चमकीली बिंदियों की बजाए सादी बिंदियां लगाएं।