प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

0
2026_3image_10_49_437240877sd

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की।

मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, “होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *