रोहित ऋषि ने आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार संभाला

xsdewdcdws

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने रोहित ऋषि के कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार संभालने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी।

रोहित ऋषि, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बतौर कार्यकारी निदेशक काम कर चुके हैं।

आईआईएफसीएल ने बयान में कहा कि ऋषि के पास बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है।

आईआईएफसीएल, भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।