सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी भारत की अपनी पहली यात्रा पर चेन्नई पहुंचे

0
1770270306patrick

चेन्नई, पांच फरवरी (भाषा) भारत के साथ मजबूत राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के बीच सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी बृहस्पतिवार को भारत की अपनी पहली यात्रा पर चेन्नई पहुंचे।

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य के आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री एम. मथिवेंधन, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान वह मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल आर एन रवि और राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है तथा भारत के ‘विजन महासागर’ और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति प्रतिबद्धता में इसका विशेष स्थान है।

‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *