मुंबई की उड़ान रद्द होने से हवाई अड्डे पर यात्री फंसे

0
sdfvedsa

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) चेन्नई स्थित हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन की मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, सुबह 8.45 बजे उड़ान भरने वाले इस विमान के यात्री सुबह करीब छह बजे ही हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में इस उड़ान को रद्द करने की घोषणा की गई।

सूत्रों के अनुसार, उड़ान रद्द होने की जानकारी पहले से न होने के कारण यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रहे और उन्हें अन्य वैकल्पिक उपाय करने पड़े।

कुछ यात्री जिन्हें मुंबई पहुंचकर वहां से अन्य उड़ानों के माध्यम से अन्य गंतव्यों के लिए रवाना होना था, उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखने के लिए स्वयं अन्य विमानों में टिकट बुक कराये

एयरलाइन द्वारा बुधवार को जारी उड़ानों की ताजा स्थिति के अनुसार, मुंबई की उड़ान रद्द कर दी गई है। निजी एयरलाइन ने सेवा में आए इस व्यवधान के कारणों के बारे में अपनी वेबसाइट पर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *