एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने राजस्थान में 125 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का परिचालन किया शुरू

0
NTPC-Issues-EPC-Tender-for-250-MW-Solar-Project-in-Rajasthan

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने राजस्थान के फलोदी में 125 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का परिचालन शुरू किया।

एनजीईएल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह कंपनी की अनुषंगी इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के 500 मेगावाट (एमडब्ल्यू) भाडला सोलर पीवी परियोजना का हिस्सा है।

एनजीईएल ने कहा, ‘‘ राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरआरईसी) से प्राप्त प्रमाणपत्र के आधार पर भाडला सोलर पीवी परियोजना की दूसरी चरण की 125 मेगावाट क्षमता का वाणिज्यिक परिचालन 31 जनवरी देर रात 12 बजे से शुरू किया गया।’’

एनजीईएल, बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की एक इकाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *