जापान ने समुद्र तल से दुर्लभ खनिज प्राप्त करने के लिए अभियान शुरू किया

0
sdfer3ewsa

तोक्यो,  जापान ने सोमवार को कहा कि उसने चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के उद्देश्य से एक दूरस्थ द्वीप के पास समुद्र तल से दुर्लभ पृथ्वी खनिजों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया है।

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि गहरे समुद्र में ड्रिलिंग में सहायक पोत चिक्यू की मदद से मिनमितोरिशिमा द्वीप के पास अतल गहराई पर इस काम को अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा कि इतनी गहराई से दुर्लभ खनिजों का परीक्षण करके निकालना विश्व में अपनी तरह का पहला प्रयास है।

ताकाइची ने कहा, “यह जापान में घरेलू स्तर पर उत्पादित दुर्लभ खनिजों के औद्योगीकरण की दिशा में पहला कदम है। हम दुर्लभ खनिजों और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के लिए सुदृढ़ आपूर्ति शृंखला स्थापित करने का प्रयास करेंगे ताकि किसी एक देश पर अत्यधिक निर्भरता से बचा जा सके।”

चीन भारी दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के वैश्विक उत्पादन के अधिकांश हिस्से को नियंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *