ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘इंडिया गेट’ की तस्वीर पोस्ट की, इसे भारत की खूबसूरत विजय स्मारक बताया

0
asde2wqas

न्यूयॉर्क, दिल्ली में स्थित इंडिया गेट को ‘भारत का खूबसूरत मेहराबदार विजय स्मारक’ बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ऐसा ही एक स्मारक “सभी स्मारकों में सबसे बेहतरीन” होगा।

दिल्ली में 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट ‘आर्क-डी-ट्रायम्फ’ कहा जाता है। यह प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए शहीद हुए 70,000 भारतीय सैनिकों की स्मृति और सम्मान में स्थापित किया गया है।

ट्रंप ने ‘ट्रूथ सोशल’ पर एक पोस्ट में इस प्रतिष्ठित भारतीय स्मारक की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “भारत का खूबसूरत मेहराबदार विजय स्मारक। हमारा मेहराबदार स्मारक सबसे बेहतरीन होगा!”

सप्ताहांत में एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन पेरिस में ‘आर्क डी ट्रायम्फ’ के समान एक मेहराबदार स्मारक बनाने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा, “200 वर्षों से वे एक मेहराबदार स्मारक बनाना चाहते थे। दुनिया भर में 57 शहर ऐसे हैं जहां मेहराबदार स्मारक बने हुए हैं। वाशिंगटन डीसी ही एकमात्र प्रमुख शहर हैं जहां मेहराबदार स्मारक नहीं है।” उन्होंने कहा कि वाशिंगटन में बनने वाला मेहराबदार स्मारक“दुनिया का सबसे खूबसूरत मेहराब होगा।”

ट्रंप ने कहा कि वह मेहराबदार स्मारक के निर्माण के लिए एक समिति का गठन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *