यूरोपीय संघ का एजेंडा तय करने वाले देशों में शामिल होना चाहता है पौलेंड: विदेश मंत्री

वारसा,पोलैंड के विदेश मंत्री रादेक सिकोरस्की ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि सरकार यूरोपीय संघ का एजेंडा तय करने वाले देशों के समूह में लौटना चाहती है। साथ ही उन्होंने यूक्रेन में हो रहे युद्ध पर अपनी सरकार के विचार भी साझा किए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रूस उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर हमला करता है तो उसमें मॉस्को की हार होगी लेकिन नाटो को भी अपनी सुरक्षा बढ़ानी होगी।

सिकोरस्की पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के नेतृत्व वाली सरकार की नई नीतियों की जानकारी दे रहे थे। टस्क ने दिसंबर में प्रधानमंत्री का पद संभाला है।

सिकोरस्की यह समझा रहे थे कि लॉ एंड जस्टिस पार्टी के नेतृत्व वाली नेशनल कंजर्वेटिव पार्टी की जगह टस्क की सरकार आने के बाद कानून के शासन और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में पोलैंड की प्राथमिकताएं कैसे बदल गई हैं।

लॉ एंड जस्टिस पार्टी ने साल 2015 से 2023 तक पोलैंड में शासन किया था इसके अमेरिका के साथ संबंध तनावपूर्ण थे वहीं यूरोपीय संघ और जर्मनी के प्रति भी इसका रुख विरोधाभासी था।