स्प्रिचुअल एडवाइजर बनना चाहती हैं सोनिया बंसल

0
asdfewswq

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ (2023) की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल को उस शो में बहुत पसंद किया गया था। अपनी प्रोफेशनल इमेज की तरह रियल लाइफ में हद से ज्यादा सिजलिंग सोनिया उनके ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक से किसी का भी दिल जीत लेती हैं।

28 अक्‍टूबर 1996 को उत्‍तर प्रदेश के आगरा में पैदा हुई सोनिया बंसल कुछ हिंदी और तेलुगु फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और लगातार एक से बढ़कर एक अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं।

सोनिया ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘नॉटी गेंग’ (2019) से की थी। इसके बाद वो फिल्म ‘डुबकी’ (2021), ‘गेम 100 करोड़ का’ (2022) जैसी फिल्‍मों में नजर आईं।  

सोनिया हॉटस्‍टार की एक्‍शन ड्रामा वेब सीरीज ‘शूरवीर’ भी कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्‍म ‘धीरा’ से तेलुगू फिल्‍म इंडस्‍ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद उन्‍हैं ‘बिग बॉस 17’ (2023) में देखा गया था।  

कुछ वक्त पहले सोनिया ने अचानक घोषणा की थी कि अब वो शोबिज से दूर होकर एक नई राह पर चलने की तैयारी करने वाली हैं।  उन्‍होंने अपने उद्देश्‍य को साफ करते हुए कहा था कि वो अब लोगों की समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देते हुए आगे की जिंदगी स्प्रिचुअल एडवाइजर बनकर जीना चाहती हैं।  

सोनिया का कहना है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सबने कहीं ना कहीं एक दूसरे को खो दिया है। हम अक्सर दूसरों के लिए सब कुछ करते रहते हैं। लेकिन, खुद को कहीं ना कहीं भूल जाते हैं।

सोनिया बंसल ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें नेम-फेम सब कुछ दिया लेकिन यहां उन्हें कभी भी शांति नहीं मिली। उनके शोबिज छोड़ने के पीछे कारण यह बताया कि उन्हें इंडस्ट्री के तौर तरीके बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *