ऑडियंस के चहेते बन चुके हैं राघव जुयाल

0
der43ewdswq

नितेश तिवारी की दो पार्ट्स में बन रही मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ के लिए विक्रांत मैसी का नाम रावण के बेटे ‘मेघनाद’ के किरदार के लिए सामने आया था। इसे लेकर मेकर की उनके साथ बात चल रही थी।

लेकिन अब खबरें हैं कि इस किरदार के लिए ‘किल’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम राघव जुयाल का नाम फायनल किया जा चुका है। जब विक्रांत मैसी के साथ बात नहीं बनी, तब मेकर्स ने राघव जुयाल को एप्रोच किया था।

अब राघव जुयाल अगले साल दीवाली पर रिलीज होने वाले इसके दूसरे पार्ट में ‘मेघनाद’ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। राघव जल्दी ही इस किरदार के लिए शूटिंग शुरू करेंगे।

डांसर से अभिनेता बने राघव जुयाल आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी के साथ 26 मार्च को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश कुल आठ भाषाओं, में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नजर आएंगे। इसके जरिए राघव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।  

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी व्‍दारा निर्मित फिल्‍म ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल विलेन के रोल में हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं।  

‘दसरा’ के बाद नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म में मोहन बाबू भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।    

‘किसी का भाई किसी की जान’ (2023) हो या ‘किल’ या फिर ‘युधरा’, कम स्क्रीन स्पेस के बावजूद राघव जुयाल हर बार अपनी काबिलियत के बल पर छा जाते हैं। उन्‍होंने कम समय में दर्शकों का भरपूर प्‍यार कमाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *