सिनेमाई सफर की शुरूआत को लेकर उत्‍सुक हैं आशी त्रिपाठी

0
dwsdwqa

पिछले साल की शुरुआत में, पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने ‘जार पिक्चर्स’ व्‍दारा निर्मित म्यूज़िक वीडियो ‘रंग डारो…’ के जरिए स्क्रीन पर अपना डेब्यू किया।

इस वीडियो में आशी ने अपनी खूबसूरती के जरिए हर किसी को खूब इंप्रेस किया। इस गाने को मयंक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है, जबकि इसका म्यूज़िक अभिनव आर कौशिक ने दिया है।

फिलहाल आशी मुंबई में रहकर अपने कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन कहीं न कहीं उनका सपना है कि वह एक्‍ट्रेस बनकर अपने पिता  की तरह फ़िल्म इंडस्ट्री में नाम कमाएँ।  पिता पंकज और मां मृदुला त्रिपाठी को आशी से काफी अधिक उम्‍मीदें हैं।

पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और टैलेंट से फैंस के दिलों खास जगह बनाई है. उनकी फिल्में, सीरीज धमाल मचाती हैं। पिछली बार उन्‍हैं अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में देखा गया था।  

अब वो वरुण वी शर्मा व्‍दारा डायरेक्‍ट की जा रही फिल्‍म ‘पारिवारिक मनुरंजन’ में अदिति राव हैदरी के साथ मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे।

म्‍यूजिक वीडियो से शुरूआत करने के बाद अब आशी त्रिपाठी पिता की तरह बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए उत्‍सुक हैं। फिलहाल वे थिएटर कर रही हैं।

आशी त्रिपाठी ने मृदुला त्रिपाठी व्‍दारा प्रोड्यूस किए गये नाटक ‘लाइलाज’ के जरिए स्‍टेज पर शुरूआत की थी। उसके बाद से वह अब तक 4 नाटकों में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *