‘नागजिला’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं प्रीति मुकुंदन

0
image-77

खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन ने पिछले साल रिलीज तेलुगु फिल्म ‘कन्नप्पा’ (2025) में राजकुमारी नेमाली के किरदार में लोगों का दिल जीत लिया। खासकर उनके कर्वी फिगर और चेहरे की नजाकत के प्रति ऑडियंस में जबर्दस्‍त दीवानगी नजर आई।

‘कन्नप्पा’ (2025) में प्रीति के साथ अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में थे जबकि प्रभास और मोहन लाल अहम किरदारों में थे।

30 जुलाई, 2001 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक डॉक्टर फैमिली में पैदा हुई प्रीति मुकुंदन ने कमला निकेतन त्रिची से हाई स्कूल से शुरूआती पढ़ाई करने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी टेक किया।

शुरु से ही प्रीति की रूचि एक्टिंग में रही। इसलिए कॉलेज के दिनों में उन्‍होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। उसके बाद से अब तक वह 100 से ज़्यादा टीवी कमर्शियल और प्रिंट ऐड में नज़र आ चुकी हैं।

प्रीति ने साल 2022 में टीजे अरुणसालम के गाने ‘मुट्टू मू 2’  पर पहला म्यूजिक वीडियो किया जिसमें उनके साथ योगी बी और शिवांगी कृष्णकुमार नजर आये थे।

इसके बाद साल 2024 में उन्‍होंने साई अभ्यंकर के गाने ‘आसा कूड़ा’ पर एक और म्‍यूजिक वीडियो किया। वह बादशाह के साथ म्‍यूजिक वीडियो ‘मोरनी’ (2024) में भी नजर आ चुकी हैं।

प्रीति के तमिल म्‍यूजिक वीडियो ‘आसा कूडा’ (2024) को खूब लोकप्रियता मिली। इस की लोकप्रियता ने प्रीति मुकुंदन के लिए कई दरवाजे खोल दिए ।

प्रीति को  तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्‍म ‘ओम भीम बुश’ (2024) से सिल्‍वर स्‍क्रीन पर डेब्‍यू करने का अवसर मिला। इसके बाद वह तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्‍म ‘स्‍टार’ (2024) में नजर आई ।

पिछले साल रिलीज तेलुगु फिल्‍म ‘कनप्‍पा’ (2025) ने तो प्रीति की किस्‍मत ही पलट कर रख दी। यह फिल्‍म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। पिछले साल प्रीति 2 मलयालम फिल्‍मों ‘मैने प्‍यार किया’ (2025) और ‘सर्वम माया’ (2025) में भी नजर आईं।

इसके  बाद वह तमिल फिल्म ‘इधायम मुरली’ और  तेलुगु फिल्‍म ‘इमो इमो इदि’ कर रही है। इसी के साथ हाल ही में उन्‍हैं कार्तिक आर्यन के साथ फिल्‍म ‘नागजिला’ के लिए साइन किया गया है। इस फिल्‍म के जरिए वह हिंदी फिल्‍म जगत में डेब्‍यू करने जा रही हैं।

फिल्‍म ‘नागजिला’ का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्‍शन और महावीर जैन फिल्‍म्‍स मिलकर कर रहे हैं। फिल्‍म में कार्तिक पहली बार रूप बदलने वाले नाग का किरदार निभा रहे हैं। रवि किशन फिल्‍म में मुख्‍य खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्‍म 15 अगस्‍त को रिलीज होगी।

फिल्‍म में प्रीति के किरदार के बारे में कहा जा रहा है कि वह कहानी को आगे बढाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस फिल्‍म को लेकर लेकर प्रीति काफी उत्‍साहित हैं। क्‍योंकि इस फिल्‍म के जरिए वह न केवल हिंदी फिल्‍मों में डेब्‍यू करने जा रही हैं बल्कि इसके जरिए उन्हें एक्टिंग का एक अलग अंदाज दिखाने का अवसर मिल रहा है।

माना जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी फिल्म की एक बड़ी हाईलाइट हो सकती है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *