ईरान युद्ध अनिश्चितता: चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा

0
2026_4image_13_14_423886873export

हांगकांग, 14 अप्रैल (एपी) चीन का निर्यात मार्च में सालाना आधार पर 2.5 प्रतिशत बढ़ा जो पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा रहा। ईरान युद्ध से ऊर्जा कीमतों तथा वैश्विक मांग पर प्रभाव से अनिश्चितता बढ़ गई है।

चीन की सीमा शुल्क एजेंसी द्वारा मंगलवार को जारी मार्च के निर्यात आंकड़े विश्लेषकों के अनुमानों से कम रहे। वहीं जनवरी-फरवरी में दर्ज 21.8 प्रतिशत की निर्यात वृद्धि की तुलना में भी काफी नीचे हैं।

आयात पिछले महीने 27.8 प्रतिशत बढ़ा जो इस वर्ष के पहले दो महीनों में सालाना आधार पर 19.8 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है।

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ईरान के साथ जारी युद्ध के प्रभाव से इस वर्ष चीनी निर्यात की समग्र वैश्विक मांग प्रभावित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *