बिहार के उप मुख्यमंत्रियों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी

0
sde3wqw3

पटना, 18 अप्रैल (भाषा) बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा चौधरी और यादव की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।

‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो उन्नत हथियारों से लैस होती है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्हें हाल में राज्य सरकार द्वारा ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जेड-प्लस की सुरक्षा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है।’’

बिहार में 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *