आदित्य रॉय कपूर: फ्लाप फिल्‍मों के बावजूद स्‍टारडम बरकरार

0
asdwqasswa

एक्‍टर आदित्य रॉय कपूर कॉलिन डी’ कुन्हा व्‍दारा डायरेक्‍ट की जा रही हॉरर, व्यंग्य और डार्क ह्यूमर पर बेस्‍ड एक अन टायटल्‍ड स्लैशर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

मेकर्स का दावा है कि पारंपरिक हॉरर शैली पर बेस्‍ड इस फिल्‍म में को एक नए और मजेदार अंदाज में पेश किया जायेगा। उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म की शूटिंग मई 2026 में शुरू हो सकती है।

फिल्म के लिए फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि  उन्हें  फिल्‍म के लिए फायनल किया जा चुका है। जैसे ही अन्‍य कलाकारों का चयन पूरा होगा, एक साथ फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट का एलान किया जायेगा।

फ्लॉप फिल्मों से करियर की शुरूआत करने वाले आदित्य रॉय कपूर को महज एक फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया। पिछले एक दशक में उन्‍होंने एक भी हिट नहीं दी लेकिन उनका स्टारडम फिर भी बरकरार है।

16 नवंबर, 1985 को पैदा हुए आदित्य रॉय कपूर, कुमुद रॉय कपूर और यहूदी मां सैलोम एरोन के बेटे हैं। उनके दादा, रघुपत रॉय कपूर, 1940 के दशक की शुरुआत में एक फिल्म निर्माता थे। उनके सबसे बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर एक पॉपुलर फिल्म मेकर हैं जबकि भाई कुणाल रॉय कपूर आदित्‍य की तरह एक्‍टर हैं। आदित्य तीनों भाईयों में सबसे छोटे हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद काफी समय तक चैनल वी इंडिया में वीजे के रूप भी काम किया।  उन्होंने इसी टीवी चैनल के लिए ’पकाओ’ शो किया। उसके बाद  2008 में ब्रूना अब्दुल्ला के साथ बेहद लोकप्रिय शो ’इंडिया हॉटेस्ट’ की मेजवानी की।

तब कहीं जाकर उन्‍हैं बॉलीवुड फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ (2009) में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में शुरूआत करने का अवसर मिला। इसके बाद आदित्य फिल्‍म ’एक्शन रिप्ले’ (2010)  में नजर आए। उनकी अगली फिल्‍म ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या स्‍टॉरर ’गुजारिश’ (2010) थी।

शुरूआत फ्लॉप्‍स के बाद आदित्य रॉय कपूर के करियर में उस वक्त टर्निंग पॉइंट आया जब  उन्हें  ‘आशिकी 2’ (2013) में श्रद्धा कपूर के साथ लीड रोल प्ले करने का अवसर मिला। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

उसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने रनबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्‍म ’ये जवानी है दीवानी’ (2013) की। यह उनके करियर की लगातार दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्‍म साबित हुई।

इसके बाद, आदित्य ने ‘दावत-ए-इश्क’ (2014), ‘फितूर’ (2016), ‘ओके जानू’ (2017), ‘कलंक’ (2019), ‘सड़क 2’ (2020), ’लूडो’ (2020) ‘गुमराह’ (2023) और ‘मेट्रो…इन दिनो’ (2025) सहित कई फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई भी ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाईं।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ’मलंग’ (2020) ने अवश्‍य बॉक्‍स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनैस किया। इस फिल्‍म में वो खूबसूरत दिशा पटानी के साथ थे।

ओटीटी के लिए आदित्य ने वेब सरीज ‘साइड हीरो’ (2018) से शुरूआत की। उसके बाद उनकी अगली वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ (2023) दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

इस वक्‍त आदित्‍य एक वेब सीरीज ‘रक्‍त ब्रम्‍हांड: द बॉडी किंगडम’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *