पश्चिम एशिया संकट: जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष वोंग से बात की

0
s-jaishankar-penny-wong

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी समकक्ष पेनी वोंग से बात की और पश्चिम एशिया संकट के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

पश्चिम एशियाई गैस केंद्रों पर नये हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में जयशंकर और वोंग ने फोन पर बातचीत की।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। हमने हिंद-प्रशांत मुद्दों पर भी चर्चा की।’’

ईरान के रणनीतिक साउथ पार्स गैस फील्ड पर बुधवार को इजराइल के हमले के बाद कतर के एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) केंद्र रास लाफान समेत कई खाड़ी देशों में प्रमुख ऊर्जा अवसंरचनाओं पर ईरान ने तीव्र जवाबी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *